लखीमपुर: जिले के सभी स्कूलों में संचालित स्कूली वाहनों का एक सप्ताह में कराना होगा फिटनेस, एआरटीओ ने जारी किए निर्देश
जिले के सभी स्कूलों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य एवं उनके संस्थान में अटैच वाहन स्वामियों से अपील करते हुए एआरटीओ प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को निर्देश जारी किए हैं की वह अपने अपने स्कूल में अटैच वाहन की फिटनेस वैधता एक सप्ताह के अन्दर ठीक करा लें। फिटनेस वैधता समाप्त वाहन के द्वारा स्कूली बच्चों का परिवहन किया जाना दण्डनीय अपराध है।