लखीमपुर: खीरी कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराए गए नाला के निर्माण कार्य में लोगों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पानी में बही दीवार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी कस्बे में खीरी नगर पंचायत के द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया गया था। नाला निर्माण कार्य में नाला की पत्थर से बनी दीवार पानी में ढहकर बह गई है। कई जगह पत्थर से बनी नल की दीवार में दरारें भी आ गई है। स्थानीय कस्बा वासियों ने मामले का वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।