लखीमपुर: बनारस में राहुल गांधी का फोटो जलाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनारस में राहुल गांधी का फोटो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर के सामने जलाये जाने के विरोध में लखीमपुर खीरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के साथ अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है।