लखीमपुर: महिलाओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने कानूनगो पर सीमांकन के नाम पर ₹25000 मांगने का लगाया आरोप, DM से की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के बालूगंज निवासी ओम प्रकाश अपने परिवार की तमाम महिलाओं के साथ आज डीएम कार्यालय पहुंचे थे। ओमप्रकाश ने कानूनगो बाबूराम पर सीमांकन करने के नाम पर ₹25000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पैसे ना देने पर कानूनगो ने गलत सीमांकन कर पीड़ित के खेत में लगे पेड़ों को दूसरे को सीमांकन कर दिया है।