थलीसैंण: थलीसैंण में तहसील दिवस में 8 शिकायतें दर्ज, 5 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
विकासखंड थलीसैंण सभागार में तहसीलदार थलीसैंण धीरज सिंह राणा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 8 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें मौके पर ही 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण, समाज कल्याण व राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थी।