थलीसैंण: थलीसैण पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थलीसैण पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचना में ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया जिसमें प्रकरण सही पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम के द्वारा पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त करण उर्फ राहुल अग्रवाल को देहरादून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और अपहृता बालिका को भी अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।