बनमनखी: बनमनखी में चोरी कांड पर व्यापारियों का आक्रोश, पुलिस को दिया अल्टीमेटम
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी व्यवसायी शिव कुमार अग्रवाल के घरों में बीते दिनों हुई चोरी की घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पहले ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है, जिसमें लगभग आठ लाख रुपये नकद एवं लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई थी। घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक क