हज़ारीबाग: हजारीबाग में आम उत्सव से खिले किसान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
हजारीबाग में आयोजित आम उत्सव महिला किसानों और ग्रामीण उत्पादकों के लिए उत्साह का केंद्र बना हुआ है। जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं और किसानों के स्टॉल पर अच्छी बिक्री हो रही है। किसानों का कहना है कि मनरेगा और बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत की गई आम बागवानी से उनकी आय बढ़ी है। जिला प्रशासन का यह आयोजन किसानों को बेहतर बाजार और आत्मनिर्भरता की नई राह दे रहा है।