मोहनलालगंज: निगोहां में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया
निगोहां के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन निगोहां प्रेस क्लब और सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज द्वारा किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।