सांगोद: सांगोद में ऊर्जा मंत्री ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की हकीकत की जांच की, लापरवाहों को चार्जशीट की चेतावनी दी
Sangod, Kota | May 31, 2026 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रविवार को सांय 5बजे सांगोद के कनवास क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की जमीनी हकीकत जांची। मंत्री नागर ने बालूहेड़ा, झालरी, हिंगोनिया, कनवास, सावनभादो, जालिमपुरा और मोरूकलां गांवों का निरीक्षण कर स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।