इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरा गांव में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रपुरा गांव के रहने वाले राहुल की पत्नी रोशनी ने गुरुवार देर शाम फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शव ग्रह में रखवाकर महिला के मायके पक्ष को मामले की जानकारी दी हैं।