Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय : 1 करोड़ के महल में रहेगी; नंदी के विवाह में ग्रामीण बने थे बाराती। जालोर के बिजनेसमैन की गाय 10 किलो चांदी (करीब 24 लाख रुपए) के गहने पहनती है। बिजनेसमैन अपनी इस गाय को राधा नाम से पुकारते हैं। उसके लिए 1 करोड़ का राधा महल बनवाया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन नरेंद्र पुरोहित कहते हैं कि गाय हमारे घर में रहती है। हम इसे ही गोमाता का महल कहते हैं। लेकिन लोगों ने ताने दिए कि इसमें तो तुम भी रहते हो, तब राधा महल बनाने का आइडिया आया। इस 2 मंजिला भवन में गाय के लिए घूमने, चरागाह और उन्हें देखने आने वालों के लिए बैठने की जगह बनाई गई है। नरेंद्र पुरोहित ने पथमेड़ा गोशाला में गाय और नंदी का विवाह भी करवाया था। इसमें लोग बाराती बनकर शामिल हुए थे। जालोर के धानोल गांव के रहने वाले रेलवे के ठेकेदार नरेंद्र पुरोहित कहते हैं- मेरे पास वैसे तो करीब 25 गाय हैं, लेकिन राधा मेरे लिए खास है। साल 2019 में आई कांकरेज नस्ल की गाय 'राधा' ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैं उस वक्त 1500 रुपए प्रति माह की नौकरी करता था। राधा के आने के बाद मेरा काम बढ़ा और मैं कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक बन गया। मैं रेलवे के ठेके भी लेता हूं।

Jalor, Jalor | Aug 1, 2026

MORE NEWS

जालौर में आर्य वीरम व्यायामशाला में शनिवार से 6वीं एयू बनो चैंपियन बॉक्सिंग-वुशू प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 20 से 75 किलो भार वर्ग के बालक-बालिकाओं ने दमदार पंच, किक और थ्रो का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोर आजमाइश की। उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक दलपत सिंह आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न खेल अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुपर कोच कन्हैयालाल मिश्रा ने बताया कि एयू फाउंडेशन ग्रामीण प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और खेल सामग्री उपलब्ध कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

Jalor, Jalor | Aug 2, 2026

आहोर में पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को नामदेव छात्रावास में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुमन यादव, सह-प्रभारी दिलीप चौधरी और विधानसभा प्रभारी डॉ. संजीव राजपुरोहित ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, सरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5 राज्यों की नंबर प्लेट... 3 कारें... 258 किलो डोडा चूरा! जालोर में ANTF का फिल्मी स्टाइल ऑपरेशन

#jalore #marudharaaina #TMINews #Bigbreaking #jalorenews

5 राज्यों की नंबर प्लेट... 3 कारें... 258 किलो डोडा चूरा! जालोर में ANTF का फिल्मी स्टाइल ऑपरेशन #jalore #marudharaaina #TMINews #Bigbreaking #jalorenews

Jalor, Jalor | Aug 2, 2026

वांटेड हवाला कारोबारी गुजरात से गि#रफ्तार, 67 हजार का था इनाम : बिजली विभाग की टीम बनकर पहुंची पुलिस, मीटर लगाने के बहाने आरोपी को पकड़ा। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ऑपरेशन गुणशंठार के तहत मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी अवैध कमाई के हवाला नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 67 हजार रुपए के इनामी आरोपी रमणलाल को गुजरात के पाटण से गि#रफ्तार किया है। आरोपी नशा तस्करों की काली कमाई को हवाला (अंगड़िया) नेटवर्क के जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और इसके बदले कमीशन लेने का काम करता था। एएनटीएफ ने तकनीकी सूचना और विशेष रणनीति के जरिए उसे गि#रफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के लिए एएनटीएफ टीम ने अलग रणनीति अपनाई। टीम बिजली विभाग के कर्मचारियों के रूप में आरोपी के घर पहुंची और बिजली का मीटर लगाने के बहाने दरवाजा खुलवाया। बाहर आए व्यक्ति से पूछा गया कि मीटर किसके नाम पर लगाया जाएगा। उसने अपना नाम रमणलाल बताया। पहचान की पुष्टि होते ही टीम ने उसे मौके पर ही गि#रफ्तार कर लिया।