बिंदकी: बिजौली गांव के दो सगे भाइयों की महोबा की नदी में नहाते समय डूबने से हुई मौत, तीन लोग बाल-बाल बचे
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना के बिजौली निवासी जितेंद्र महोबा के कॉलेज में शिक्षक थे। दूसरे नंबर के रंजीत व तीसरे नंबर के पुत्र विपिन उर्फ राजा महोबा पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गए थे। तीनों भाई तथा जितेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र एवं साला नदी में स्नान करने गए। जिसमें जितेंद्र व विपिन उर्फ राजा की डूबने से मौत हो गई। सोमवार की रात 9 बजे दोनों के शव गांव आए।