फारबिसगंज: फारबिसगंज में महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई.
फारबिसगंज में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623वाँ जन्म कल्याणक दिनांक 21 अप्रैल रविवार को संपूर्ण जैन समाज द्वारा संयुक्त रुप से मनाया गया.इस मौके पर प्रभात फेरी तेरापंथ भवन से प्रस्थान कर दीनदयाल चौक होते हुए सिद्ध सागर, समता भवन,पुराना स्टेट बैंक रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर रोड़ होते हुए दादाबाड़ी पहुँचकर इसका समापन हुआ.