हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में नाबालिक बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार, रिमांड हुआ मंजूर
हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एक व्यक्ति की ओर से हनुमानगढ़ महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।