गरौठा: ककरवई शराब ठेका बवाल में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
ककरवई में सरकारी देशी शराब की दुकान पर हुए विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 14 नामजद समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान शराब के पाउच सड़क पर फेंककर दुकान को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।