आरंग: ग्राम देवरी में एक घर से निकले कई सांप, वीडियो हुआ वायरल
Arang, Raipur | Jun 28, 2025 आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही घर में टाइल्स के नीचे नाग नागिन सहित कई छोटे-छोटे सांप के बच्चे भी मिले। इसके बाद घर के पूरे टाइल्स को उखाड़ कर सांप पकड़ने वाले की मदद से सभी सांपों को निकाला गया है। वहीं इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।