Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सिहोरा में मंदिर पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 49 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस #जबलपुर #सिहोरा #मंदिर_पथराव #बड...

Madhya Pradesh, India | Feb 22, 2026

MORE NEWS

➡️ नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिनांक 03/08/2026 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने की।

बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरान्त जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के सेट उपलब्ध कराये गये तथ मतदाता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उक्त आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री रामेश्वर नामदेव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से श्री रामचरण लंबरदार, बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री एस.पी. चौधरी एवं आम आदमी पार्टी से इंजी. डी.के. सिंह, श्री रामसेवक पवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला मास्टर ट्रेनर श्री परमानंद सेन (प्रशिक्षण अधिकारी) तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक (स्थानीय निर्वाचन) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिनांक 03/08/2026 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने की। बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरान्त जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के सेट उपलब्ध कराये गये तथ मतदाता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उक्त आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री रामेश्वर नामदेव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से श्री रामचरण लंबरदार, बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री एस.पी. चौधरी एवं आम आदमी पार्टी से इंजी. डी.के. सिंह, श्री रामसेवक पवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला मास्टर ट्रेनर श्री परमानंद सेन (प्रशिक्षण अधिकारी) तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक (स्थानीय निर्वाचन) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक 
 
मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक केवी ने समीक्षा बैठक ली।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्‍त प्राप्‍त अपूर्ण आवासों को आगामी 01 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में 5-5 व्‍यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदन ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया जनपद पंचायत अंतर्गत स्‍वीकृत आंगनवाड़ी,पंचायत एंव सामुदायिक पंचायत भवन को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने हेतु सहायक यंत्री एंव उपयंत्री को निर्देशित किया। समग्र की ईकेवायसी की समीक्षा की जाकर आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत ईकेवासी करने हेतु निर्देशित किया। संबंल 2.0 योजना अंतर्गत जो भी आवेदन लंबित है, उन्‍हे एक सप्‍ताह में पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत लोकस पोर्टल पर लंबित स्‍वसहायता के समूह के पंजीयन आगामी 01 सप्‍ताह में पूर्ण किए जावें। 

बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं सचिव एवं योजनाओं के प्रभारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त , समाजिक न्याय के उप संचालक एवं समग्र अधिकारी, उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक केवी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्‍त प्राप्‍त अपूर्ण आवासों को आगामी 01 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में 5-5 व्‍यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदन ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया जनपद पंचायत अंतर्गत स्‍वीकृत आंगनवाड़ी,पंचायत एंव सामुदायिक पंचायत भवन को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने हेतु सहायक यंत्री एंव उपयंत्री को निर्देशित किया। समग्र की ईकेवायसी की समीक्षा की जाकर आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत ईकेवासी करने हेतु निर्देशित किया। संबंल 2.0 योजना अंतर्गत जो भी आवेदन लंबित है, उन्‍हे एक सप्‍ताह में पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत लोकस पोर्टल पर लंबित स्‍वसहायता के समूह के पंजीयन आगामी 01 सप्‍ताह में पूर्ण किए जावें। बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं सचिव एवं योजनाओं के प्रभारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त , समाजिक न्याय के उप संचालक एवं समग्र अधिकारी, उपस्थित रहें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ उल्लास: एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सम्पन्न

उच्च, जबलपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम.के. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में ’’उल्लासः एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत सिटी स्टेडियम, सागर मेंआज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को न्यायपालिका परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष मुकाबले में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी तथा अधिवक्तागण के द्वारा बड़ चढ़ कर सहभागिता की गई। 

   इस रोमांचक मुकाबले में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथाशानदार प्रदर्शन करते हुये विजय हासिल की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री एम.के शर्मा रहे उन्होंने मैच का शुभारंभ दोनो टीमों के मध्य टॉस कराकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये किया। माननीय के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल तनाव दूर कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को दुरूस्थ रखता है बल्कि हमारे भीतर टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने ’’उल्लास: एक अभिनव प्रयोग’’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक साक्षरता से जुड़ने का संदेश दिया गया। 
   मैच के समापन पर मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री एम. के.शर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा विजेता टीम के कप्तान श्री दीपक रैकवार, सांख्यकीय लिपिक एव उपविजेता टीम के कप्तान श्री दुष्यंत यादव, अधिवक्ता को पुरूस्कार प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुये कुल 113 रन बनाकर अधिवक्तागण की टीम के जीत के लिये 114 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके विरूद्ध अधिवक्तागण की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवरों में कुल 92 रन ही बना सकी तथा न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टी के द्वारा 21 रनों से जीत हासिल की। उक्त मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच के पुरूस्कार से श्री चन्द्रभान अहिरवार, सहायक ग्रेड-03 को पुरूस्कृत किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरूस्कार से श्रीमान समरेश सिंह, जिला न्यायाधीश महोदय को नवाजा गया नवाजा गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय के पहिये को सुचारू रूप से चलाने मंे न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एंव अधिवक्तागण तीनों की भूमिका अहम हैं ऐसे आयोजन आपसी संवाद को सहज बनाते है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ उल्लास: एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सम्पन्न उच्च, जबलपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम.के. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में ’’उल्लासः एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत सिटी स्टेडियम, सागर मेंआज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को न्यायपालिका परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष मुकाबले में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी तथा अधिवक्तागण के द्वारा बड़ चढ़ कर सहभागिता की गई। इस रोमांचक मुकाबले में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथाशानदार प्रदर्शन करते हुये विजय हासिल की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री एम.के शर्मा रहे उन्होंने मैच का शुभारंभ दोनो टीमों के मध्य टॉस कराकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये किया। माननीय के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल तनाव दूर कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को दुरूस्थ रखता है बल्कि हमारे भीतर टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने ’’उल्लास: एक अभिनव प्रयोग’’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक साक्षरता से जुड़ने का संदेश दिया गया। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री एम. के.शर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा विजेता टीम के कप्तान श्री दीपक रैकवार, सांख्यकीय लिपिक एव उपविजेता टीम के कप्तान श्री दुष्यंत यादव, अधिवक्ता को पुरूस्कार प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुये कुल 113 रन बनाकर अधिवक्तागण की टीम के जीत के लिये 114 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके विरूद्ध अधिवक्तागण की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवरों में कुल 92 रन ही बना सकी तथा न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टी के द्वारा 21 रनों से जीत हासिल की। उक्त मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच के पुरूस्कार से श्री चन्द्रभान अहिरवार, सहायक ग्रेड-03 को पुरूस्कृत किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरूस्कार से श्रीमान समरेश सिंह, जिला न्यायाधीश महोदय को नवाजा गया नवाजा गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय के पहिये को सुचारू रूप से चलाने मंे न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एंव अधिवक्तागण तीनों की भूमिका अहम हैं ऐसे आयोजन आपसी संवाद को सहज बनाते है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास एवं विस्तार : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल, 18 माह में तैयार होगी आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कॉलोनी

➡️ 14.27 एकड़ में बनेगी सुसज्जित व व्यवस्थित कॉलोनी

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने सपनों का घर बना सकें।
रविवार को धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्री राजपूत ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने की। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। निवेश को बढ़ावा देने, अधोसंरचना के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा बेहतर शहरी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। गृह निर्माण मंडल की यह परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल जनहितकारी आवासीय योजनाओं को नई गति मिल रही है। आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऐसी आधुनिक कॉलोनियां विकसित होंगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री ओम जैन ने बताया कि मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी 14.27 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इस योजना को ₹48.37 करोड़ (4837.55 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति तथा ₹35.78 करोड़ (3578.01 लाख रुपये) की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 18 माह में सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आधुनिक कॉलोनी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 167 आवासीय भवन निर्मित किए जाएंगे, जिनमें 49 एमआईजी-ए, 54 एमआईजी-बी, 31 एलआईजी-ए तथा 33 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 94 विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 11 एमआईजी-ए, 33 एमआईजी-बी, 25 एलआईजी-ए तथा 25 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के प्लॉट होंगे। उन्होंने कहा कि इन मकानों और प्लॉटों की कीमतें आम नागरिकों की पहुंच के अनुरूप रखी गई हैं।

श्री ओम जैन ने कहा कि यदि मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो भविष्य में वहां भी इसी प्रकार की आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम को श्री श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास एवं विस्तार : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल, 18 माह में तैयार होगी आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कॉलोनी ➡️ 14.27 एकड़ में बनेगी सुसज्जित व व्यवस्थित कॉलोनी मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित की जा रही मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी सागर शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त होगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण मंडल द्वारा हितग्राहियों को किफायती दरों पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कम कीमत पर विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवार भी अपने सपनों का घर बना सकें। रविवार को धर्मश्री कॉलोनी स्थित संविधान चौक के समीप आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्री राजपूत ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन ने की। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। निवेश को बढ़ावा देने, अधोसंरचना के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा बेहतर शहरी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। गृह निर्माण मंडल की यह परियोजना भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल जनहितकारी आवासीय योजनाओं को नई गति मिल रही है। आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऐसी आधुनिक कॉलोनियां विकसित होंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री ओम जैन ने बताया कि मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी 14.27 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इस योजना को ₹48.37 करोड़ (4837.55 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति तथा ₹35.78 करोड़ (3578.01 लाख रुपये) की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 18 माह में सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आधुनिक कॉलोनी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 167 आवासीय भवन निर्मित किए जाएंगे, जिनमें 49 एमआईजी-ए, 54 एमआईजी-बी, 31 एलआईजी-ए तथा 33 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 94 विकसित आवासीय प्लॉट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें 11 एमआईजी-ए, 33 एमआईजी-बी, 25 एलआईजी-ए तथा 25 ईडब्ल्यूएस-बी श्रेणी के प्लॉट होंगे। उन्होंने कहा कि इन मकानों और प्लॉटों की कीमतें आम नागरिकों की पहुंच के अनुरूप रखी गई हैं। श्री ओम जैन ने कहा कि यदि मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो भविष्य में वहां भी इसी प्रकार की आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम को श्री श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ वृद्ध बंदियों के उत्थान हेतु केन्द्रीय जेल सागर में निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर आयोजित 

केन्द्रीय जेल सागर में दिनांक 01 अगस्त 2026 को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक श्री डी. एस. यादव के मार्गदर्शन तथा एलिम्को (आलिमको), जबलपुर के सहयोग से केंद्रीय जेल सागर में जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य के निर्देशन में दिव्यांग एवं वृद्ध बंदियों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान 02 दिव्यांग बंदियों को कृत्रिम पैर (आर्टिफिशियल लिंब) सफलतापूर्वक लगाए गए जिससे उन्हें सामान्य जीवन जीने एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई।

इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के 25 वृद्ध बंदियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान श्रवण क्षमता में कमी चलने-फिरने में कठिनाई घुटनों के दर्द तथा अन्य आयुजनित समस्याओं का आकलन किया गया। परीक्षण के आधार पर पात्र बंदियों को आवश्यकतानुसार हियरिंग एड छड़ी बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बंदियों को सहायक उपकरणों के उपयोग रखरखाव एवं उनके माध्यम से दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।

जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य ने सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को जबलपुर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुनर्वास एवं जनकल्याणकारी शिविर बंदियों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जेल सागर में भविष्य में भी बंदियों के स्वास्थ्य कल्याण एवं पुनर्वास हेतु इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ वृद्ध बंदियों के उत्थान हेतु केन्द्रीय जेल सागर में निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर आयोजित केन्द्रीय जेल सागर में दिनांक 01 अगस्त 2026 को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक श्री डी. एस. यादव के मार्गदर्शन तथा एलिम्को (आलिमको), जबलपुर के सहयोग से केंद्रीय जेल सागर में जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य के निर्देशन में दिव्यांग एवं वृद्ध बंदियों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 02 दिव्यांग बंदियों को कृत्रिम पैर (आर्टिफिशियल लिंब) सफलतापूर्वक लगाए गए जिससे उन्हें सामान्य जीवन जीने एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के 25 वृद्ध बंदियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान श्रवण क्षमता में कमी चलने-फिरने में कठिनाई घुटनों के दर्द तथा अन्य आयुजनित समस्याओं का आकलन किया गया। परीक्षण के आधार पर पात्र बंदियों को आवश्यकतानुसार हियरिंग एड छड़ी बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बंदियों को सहायक उपकरणों के उपयोग रखरखाव एवं उनके माध्यम से दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई। जेल अधीक्षक श्री रमेश चंद्र आर्य ने सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को जबलपुर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुनर्वास एवं जनकल्याणकारी शिविर बंदियों के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जेल सागर में भविष्य में भी बंदियों के स्वास्थ्य कल्याण एवं पुनर्वास हेतु इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

सिहोरा में मंदिर पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 49 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस #जबलपुर #सिहोरा #मंदिर_पथराव #बड... - Madhya Pradesh News