बांका: वीर कुंवर सिंह स्मारक के पास अवैध मटन दुकान से दुर्गंध, लोग परेशान
Banka, Banka | May 2, 2026 शहर के वीर कुंवर सिंह स्मारक के पास होटल आरआर ग्राउंड के सामने शिक्षा विभाग की जमीन पर अवैध रूप से मटन की बिक्री का मामला शनिवार की सुबह 10 बजे सामने आया है। इस कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुकान पर खुलेआम बकरों की कटाई की जाती है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल जाती है।