दरियापुर: ककरहट विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान, बुधवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम
दरियापुर प्रखंड के ककरहट उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य करुणा कुमारी व अन्य शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत के लिए प्रेरित किया। कक्षा 12वीं में अनुष्का सिंह (82%) व प्रियांशु यादव (71.4%) तथा 10वीं में युवराज कुमार 85.8%सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया