सिरोही पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवरान ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि पालड़ी एम पुलिस ने 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। वांछित आरोपियों की धरपकड को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी केलाशदान, कास्टेबल शैतान सिंह व अनिल कुमार मय टीम ने आरोपी सुमेरपुर के भारुंदा निवासी डूंगाराम पुत्र भूराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है।