मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने आदापुर थाना क्षेत्र से 6 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 120 लीटर देसी शराब बरामद
मोतीहारी पुलिस ने आदापुर थाना क्षेत्र से छह शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 120 लीटर देसी शराब भी बरामद किया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धांगर टोली से पुलिस ने शराब तस्कर कृष्णा महतो, प्रकाश ठाकुर,मेराज आलम,रवि कुमार महतो,मेराज आलम,सोलख मांझी को गिरफ्तार किया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा बुधवार को 4:00 बजे दी गई।