गोहाना: सिटी थाना पुलिस ने रोहतक रोड बाईपास से अवैध हथियार के साथ बड़ौता गांव निवासी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Gohana, Sonipat | Mar 28, 2024 सिटी थाना पुलिस ने रोहतक रोड बाइपास से अवैध हथियार के साथ बड़ौता गांव निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 32 बोर की देसी पिस्तौल और एक जिंदा रौंद बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।