गोहाना: मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय के पास चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Gohana, Sonipat | Mar 27, 2024 मुंडलाना खंड के बीडीपीओ कार्यालय के साथ चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े हैं। चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया है। एक दुकान चाय की है। एक सीसीटीवी की है और एक दुकान टाइल्स की है। चोरों ने दुकानों में चोरी की है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन जगसी व खंदराई के महावीर ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है।