गोहाना: थाना शहर गोहाना की पुलिस ने फल बेचने वाले से रूपये छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
Gohana, Sonipat | Mar 27, 2024 थाना शहर गोहाना की पुलिस ने फल बेचने वाले से रूपये छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाल्मीकि बस्ती निवासी आरोपी शुभम उर्फ खोतिया व विष्णु नगर निवासी सोनू है। आरोपियों से पुलिस ने छीने गए छह हजार रूपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। दिलीप ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी।