केसरीसिंहपुर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा पर बाइक सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि छात्रा को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पर SHO बलवंत राम मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान में जुटी है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम आरोपी को ढूंढने का प्रयास कर रही है