सिवनी: कस्तूरबा छात्रावास की वार्डन को हटाने की मांग, गोंगपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Seoni, Seoni | May 15, 2026 सिवनी के छपारा ब्लॉक स्थित गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की प्रभारी वार्डन अंजना शर्मा को हटाने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकर्ताओ ने अंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बताया गया कि कार्यकर्ताओ ने DM को ज्ञापन सौपते हुए वार्डन पर भ्रष्टाचार, मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाए और मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।