बीकानेर: भीमसर स्थित मकान में गैस रिसाव के कारण लगी आग, तीन लोग झुलसे
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर स्थित हाजी होटल के पास सोमवार को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते एक घर में आग लग गई। हादसे में मां, पिता और बेटी झुलस गए। जानकारी के अनुसार रसोई में रखा सिलेंडर लीक हो रहा था और रसोई का दरवाजा बंद था। जैसे ही बच्ची ने रसोई का गेट खोलकर बल्ब जलाया, अचानक आग भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनकर मां और पिता बच्ची को बचाने दौड़े,