विभूतिपुर: विभूतिपुर के केराई में खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खरीफ किसान चौपाल कार्यक्रम केराई वार्ड 05 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित किया गया आत्मा से आए सत्य प्रकाश सिंह ने किसान को विभाग से अनुदानित मूल्य पर मिलने वाले खाद, बीज तथा कृषि यंत्र, डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी पर चर्चा की।किसानों ने लंबे अवधि के धान, मक्के का प्रभेद क्रमशः सवर्णा सब 1, सबौर श्री, डी एच एम 121 मिलने का विरोध किया।