विभूतिपुर: विभूतिपुर के मोहम्मदपुर सकरा में हुए दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायकआलोक मेहता
पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने सर्वप्रथम मृतिका सुशीला देवी के यहां पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। तत्पश्चात सीएसपी संचालक रजनीश कुमार के यहां पहुंचकर परिजनों से मिलकर जानकारी हासिल किया। घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने का मांग किया।