विभूतिपुर: विभूतिपुर के सकरा में हुए दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मिले विधायक, प्रशासन के कार्य शैली पर उठाया सवाल
महमदपुर सकरा में सीएसपी लूट के बाद हुए दोहरे हत्याकांड मामले में सीपीएम की ओर से एक शिष्टमंडल पीड़ित परिजनों से मिलकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए घटना के बारे में जानकारी ली। जिसका नेतृत्व विधायक अजय कुमार कर रहे थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टभका पंचायत के बगल में सकरा में अकलू यादव के त्रिमूर्ति डेयरी पर सीएसपी लूट एवं दो लोगों की हत्या कर दी थी