विभूतिपुर: विभूतिपुर के महमदपुर सकरा में हुए डबल म’र्डर मामले मे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे तीन बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज
महमदपुर सकड़ा गांव में डेयरी परिसर स्थित सीएसपी में लूट के बाद बदमाशों द्वारा महिला व एक कर्मी के डबल मर्डर मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले को लेकर तीन अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस को अब तक कुछ खास साक्ष्य नहीं मिल सका है।