गुना नगर: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भाजपा ने किया हनुमान चालीसा पाठ, 251 दीपों से की महा आरती
गुना में भारतीय जनता पार्टी ने 10 जून को मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जिले कि चारों विधानसभाओं में धार्मिक आयोजन किए। शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विधायक जिला अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बालाजी सरकार की 251 दीपों से महा आरती कर मिठाइयां और प्रसाद बांटा और मंगल कामनाएं की।