ईशानगर में बड़ा हादसा! जटाशंकर से लौट रही कार कुएं में गिरी, 4 सुरक्षित… 1 युवक फंसा
ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास जटाशंकर से लौट रही अल्टो कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित कुएं में जा गिरी। हादसे में पांच युवक सवार बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
मौके पर पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कुएं में पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी सामने आई।
हादसे की वजह तेज रफ्तार और शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
📍 गहरवार गांव, ईशानगर | छतरपुर
#Ishanagar #Chhatarpur #JatashankarDham #AccidentNews #viralvideo
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 12, 2026