आसनबनी पंचायत के राउतारा निवासी विश्वनाथ राय वगैरह ने शुक्रवार शाम 3 सारठ CO को आवेदन देकर पंचायत को आवंटित घाट से हटकर बालू उठाव पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आवेदन की प्रतिलिपि देवघर डीसी, DMO, माइनिंग निदेशक व जीएम JSMDC रांची को देने की बात कही। इधर CO केसीएस मुंडा ने कहा- जांच में अलग जगह से बालू उठाव करने पर 2 ट्रैक्टर जब्त किया है, कार्रवाई भी होगी