गोरखपुर: 50 लीटर चोरी के डीजल के साथ एक आरोपी को चिलवाताल पुलिस ने बड़का टोला से किया गिरफ्तार
चिलुवाताल पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आज बड़का टोला से एक युवक शेषनाथ चौहान को चोरी की 50 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया। मुकदमे में धारा 411 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इसे जेल भेज दिया।