देवसर: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हिंडालको CSR की अनोखी पहल: मझिगँवा के आदिवासियों को मिले उन्नत किस्म के आम के पौधे
पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडालको महान के CSR विभाग द्वारा मझिगँवा गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय आदिवासी समुदाय को उन्नत किस्म के आम के पौधे वितरित किए गए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, बल्कि इससे ग्रामीणों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।