Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi

शाहजहांपुर: महिला से चेन और मंगलसूत्र लूटने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, 2 आरोपियों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

MORE NEWS

यूपी में अब 24 जून तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल:* योगी सरकार ने बदली व्यवस्था; पहले 15 जून तक होती थी छुट्‌टी

यूपी में अब 24 जून तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल:* योगी सरकार ने बदली व्यवस्था; पहले 15 जून तक होती थी छुट्‌टी

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 16, 2026

असली निरीक्षण इसी को कहते हैं, अगर जरा सी सूचना पहले से सीएचसी पहुंचती तब शायद सबकुछ ओके मिलता 

शाहजहांपुर -डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह जब जलालाबाद सीएचसी पहुंचे तो उनको ताला लटका मिला, डाक्टर समेत पूरा स्टाफ गैरहाजिर था, स्टाफ के नाम पर दो कर्मचारी सीएचसी पर मिले, मरीज सीएचसी के बाहर इंतजार कर रहे थे, एक मरीज ने कहा कि, साहब एक्सरे लेने आए थे, लेकिन इंतजार करने को बोला, गार्ड ने कहा कि डाक्टर खाना खाने गए हैं, डीएम सब समझ गए थे कि किस हद तक लापरवाही की जा रही हैं, डीएम ने निर्देश दिए कि कोई किसी को फोन नही करेगा, सब खुद आएं। डीएम ने दवाओ का स्टाक और रजिस्टर चेक करने के लिए कहा। साथ ही सीएमओ को पूरे स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पेश करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

ऐसे ही एक बार राजकीय मेडिकल कालेज का भी निरीक्षण कर लिया जाए, फिर पता चलेगा कि, यहां आने वाले मरीजो को किन किन दुश्वारियों का गुजरना पड़ता है,लेकिन सच्चाई तब सामने आएगी जब जलालाबाद सीएचसी जैसा ही निरीक्षण किया जाए।

असली निरीक्षण इसी को कहते हैं, अगर जरा सी सूचना पहले से सीएचसी पहुंचती तब शायद सबकुछ ओके मिलता शाहजहांपुर -डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह जब जलालाबाद सीएचसी पहुंचे तो उनको ताला लटका मिला, डाक्टर समेत पूरा स्टाफ गैरहाजिर था, स्टाफ के नाम पर दो कर्मचारी सीएचसी पर मिले, मरीज सीएचसी के बाहर इंतजार कर रहे थे, एक मरीज ने कहा कि, साहब एक्सरे लेने आए थे, लेकिन इंतजार करने को बोला, गार्ड ने कहा कि डाक्टर खाना खाने गए हैं, डीएम सब समझ गए थे कि किस हद तक लापरवाही की जा रही हैं, डीएम ने निर्देश दिए कि कोई किसी को फोन नही करेगा, सब खुद आएं। डीएम ने दवाओ का स्टाक और रजिस्टर चेक करने के लिए कहा। साथ ही सीएमओ को पूरे स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पेश करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे ही एक बार राजकीय मेडिकल कालेज का भी निरीक्षण कर लिया जाए, फिर पता चलेगा कि, यहां आने वाले मरीजो को किन किन दुश्वारियों का गुजरना पड़ता है,लेकिन सच्चाई तब सामने आएगी जब जलालाबाद सीएचसी जैसा ही निरीक्षण किया जाए।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 16, 2026

*गैरहाजिर मिला स्टफ, डीएम बोले- फोन न करना, खुद आएं:* जलालाबाद सीएचसी के मेन गेट पर ताला लगा था, पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश 
https://dainik.bhaskar.com/VXpebUuc13b

*अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* 
https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

*गैरहाजिर मिला स्टफ, डीएम बोले- फोन न करना, खुद आएं:* जलालाबाद सीएचसी के मेन गेट पर ताला लगा था, पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश https://dainik.bhaskar.com/VXpebUuc13b *अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें फ्री में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर* https://dainik.bhaskar.com/hnnQLH3wXJb

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 16, 2026

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण में सामने आई घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कार्रवाई के निर्देश

स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाई

शाहजहाँपुर।धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर के निरीक्षण के दौरान टीकाकरण, एक्स-रे, दवा वितरण आदि कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलर, रेफ्रिजरेटर एवं सोलर सिस्टम लगाने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई-पुताई कर सुंदर बनाने के लिए निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जरियनपुर गांव में बस स्टेशन के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तालाब की जमीन को एक्सचेंज कर बस स्टैंड के लिए कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र पर तैनात अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कक्षों में अनुपस्थित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हुए।निरीक्षण के समय केवल गार्ड रमेश चंद्र, वार्ड बॉय मोहम्मद जीशान तथा फार्मासिस्ट मोहम्मद इलियास उपस्थित मिले। वहीं दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदार केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए, ताकि दवाओं की उपलब्धता और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जांच की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा मरीजों को दवाइयां न मिलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में पाई गई घोर लापरवाही पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण में सामने आई घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कार्रवाई के निर्देश स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाई शाहजहाँपुर।धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर के निरीक्षण के दौरान टीकाकरण, एक्स-रे, दवा वितरण आदि कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलर, रेफ्रिजरेटर एवं सोलर सिस्टम लगाने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई-पुताई कर सुंदर बनाने के लिए निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जरियनपुर गांव में बस स्टेशन के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तालाब की जमीन को एक्सचेंज कर बस स्टैंड के लिए कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र पर तैनात अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कक्षों में अनुपस्थित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हुए।निरीक्षण के समय केवल गार्ड रमेश चंद्र, वार्ड बॉय मोहम्मद जीशान तथा फार्मासिस्ट मोहम्मद इलियास उपस्थित मिले। वहीं दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदार केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए, ताकि दवाओं की उपलब्धता और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जांच की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा मरीजों को दवाइयां न मिलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में पाई गई घोर लापरवाही पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 16, 2026

भीषण गर्मी में ज्येष्ठ के सातवें मंगल पर वीआईपी ग्रुप ने बांटे मटके व गमछे

शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए वीआईपी ग्रुप द्वारा एक बेहद सराहनीय और पुण्य का कार्य किया गया। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में राहगीरों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी के नेतृत्व में सातवें मंगल पर एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में वीआईपी ग्रुप द्वारा मटका, गमछा और शीतल जल बांटना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसी सामाजिक संस्थाएं समाज को नई दिशा देती हैं। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को शीतल जल, फ्रूटी, जलजीरा एवं प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही धूप और तपिश से बचाव के लिए मिट्टी के घड़े (मटके) और पारंपरिक गमछों जैसी दीर्घकालिक राहत देने वाली वस्तुओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्रुप के क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक दिन की प्यास बुझाना नहीं, बल्कि लोगों को एक स्थाई राहत देना है। मटका और गमछा आने वाले कई हफ्तों तक लोगों को लू से बचाएंगे। महासचिव सतीश सक्सेना ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता ने कहा कि राहगीरों की दुआएं ही हमारी असली ताकत हैं। अंत में जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने चेयरमैन संजय गुप्ता, क्रिएटर अभिनय गुप्ता, महासचिव सतीश सक्सेना, वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता सहित ग्रुप के सभी कर्मठ सेवादारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ग्रुप के जिला महासचिव रोहित सिंहल,विनायक अग्रवाल,राजेश शुक्ला,आशुतोष रघुवंशी,अग्रिमा गुप्ता,डॉ.राजीव कुमार रजनीश कुमार,अरविंद कुमारदिव्यांक अवस्थी , अंशिका पटेल,शिवांगी मिश्रा,नीरज गंगवार,कृतिका सिंह,मीनू शर्मा,अन्वेषा सिंह आदि मौजूद रहे।

Varsha Goswami

भीषण गर्मी में ज्येष्ठ के सातवें मंगल पर वीआईपी ग्रुप ने बांटे मटके व गमछे शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए वीआईपी ग्रुप द्वारा एक बेहद सराहनीय और पुण्य का कार्य किया गया। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में राहगीरों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी के नेतृत्व में सातवें मंगल पर एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में वीआईपी ग्रुप द्वारा मटका, गमछा और शीतल जल बांटना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसी सामाजिक संस्थाएं समाज को नई दिशा देती हैं। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को शीतल जल, फ्रूटी, जलजीरा एवं प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही धूप और तपिश से बचाव के लिए मिट्टी के घड़े (मटके) और पारंपरिक गमछों जैसी दीर्घकालिक राहत देने वाली वस्तुओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर ग्रुप के क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक दिन की प्यास बुझाना नहीं, बल्कि लोगों को एक स्थाई राहत देना है। मटका और गमछा आने वाले कई हफ्तों तक लोगों को लू से बचाएंगे। महासचिव सतीश सक्सेना ने कहा कि इस चिलचिलाती धूप में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता ने कहा कि राहगीरों की दुआएं ही हमारी असली ताकत हैं। अंत में जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने चेयरमैन संजय गुप्ता, क्रिएटर अभिनय गुप्ता, महासचिव सतीश सक्सेना, वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता सहित ग्रुप के सभी कर्मठ सेवादारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ग्रुप के जिला महासचिव रोहित सिंहल,विनायक अग्रवाल,राजेश शुक्ला,आशुतोष रघुवंशी,अग्रिमा गुप्ता,डॉ.राजीव कुमार रजनीश कुमार,अरविंद कुमारदिव्यांक अवस्थी , अंशिका पटेल,शिवांगी मिश्रा,नीरज गंगवार,कृतिका सिंह,मीनू शर्मा,अन्वेषा सिंह आदि मौजूद रहे। Varsha Goswami

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 16, 2026

शाहजहांपुर: महिला से चेन और मंगलसूत्र लूटने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, 2 आरोपियों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती - Shahjahanpur News