घाघरा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस का बूथ निरीक्षण अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
Ghaghra, Gumla | Jun 14, 2026 गुमला प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ संख्या 201, 188, 189 एवं 190 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदाताओं को अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं मैपिंग कराने के लिए जागरूक किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।