भरगामा: भरगामा में बिजली के जर्जर तार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भरगामा प्रखंड के महथावा मुख्य बाजार में जर्जर व जोड तोड वाली तार के सहारे विधुत आपुर्ति की जा रही है. जिससे लो वोल्टेज की समस्या सहित जगह-जगह चिंगारी निकलते रहता है. इसी क्रम में गुरुवार देर रात बिजली के पोल पर तार में आग लग गई व तार गलकर गिर गया .जिससे लगभग 12 घंटे से बिजली बाधित हो गई.