भरगामा: रघुनाथपुर उतर पंचायत में अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस के चार घर जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गोठ टोला में बुधवार अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार के 4 फूस का घर जलकर राख हो गया। घर में आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दूसरे घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लेता।