भरगामा: भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में गैस सिलेंडर का हुआ ब्लास्ट, गृहस्वामी बाल-बाल बचे
भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में शनिवार के दिन के करीब 12 बजे खाना बनाने के क्रम में रसोई गैस ब्लास्ट हो गया जिसमें किचन सहित एक घर जलकर राख हो गया. जिसमें लाखों रुपए मुल्य के सामान जल कर राख हो गया. जानकारी अनुसार शनिवार दिन के करीब 12 बजे मो अख्तर के पुत्र नुर मोहम्मद के घर के सभी सदस्य इलाज के लिए डाक्टर के पास गये हुए थे.