भरगामा: भरगामा में जेबीसी नहर पर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक किशोर की हुई मौत
भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसियाकला पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित गम्हरिया गांव निवासी घुलटू उरांव के 15 वर्षीय बेटे संतोष कुमार की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जेबीसी नहर पर 11 हजार वोल्ट के लास्ट डीपी के समीप शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे करीब की है.