Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

बालाघाट: बालाघाट जिले में टिठठो का आतंक

Balaghat, Balaghat | May 27, 2020

MORE NEWS

#बालाघाट
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले की शालाओं में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में 05 जून से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पौधों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना है।

अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प भी लिया। शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. उपाध्याय ने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित होगा।

श्री उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान केवल विश्व पर्यावरण दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी जुलाई और अगस्त माह में भी व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। वर्षा ऋतु के दौरान अधिकाधिक पौधारोपण कर जिले को हरित एवं स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा पौधों की निगरानी और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने रैली, शपथ ग्रहण, चित्रकला, निबंध लेखन एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जिले में शुरू किए गए इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की मजबूत भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

#WorldEnvironmentDay  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

#बालाघाट विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले की शालाओं में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में 05 जून से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पौधों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना है। अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प भी लिया। शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. उपाध्याय ने बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित होगा। श्री उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान केवल विश्व पर्यावरण दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी जुलाई और अगस्त माह में भी व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। वर्षा ऋतु के दौरान अधिकाधिक पौधारोपण कर जिले को हरित एवं स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा पौधों की निगरानी और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने रैली, शपथ ग्रहण, चित्रकला, निबंध लेखन एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जिले में शुरू किए गए इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की मजबूत भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #WorldEnvironmentDay #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

#बालाघाट
एफसीआई के 242 क्विंटल सीएमआर चावल की हेराफेरी का मामला
संचेती राईस मिल वारासिवनी के प्रोपराईटर सौरभ संचेती एवं दो अन्य पर एफआईआर दर्ज

            एफसीआई गोदाम नवेगांव से बोरगांव-छिंदवाड़ा के एथेनाल प्लांट के लिए चावल लेकर निकले ट्रक के वारासिवनी स्थित संचेती राईस मिल परिसर में खड़ा होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम को तत्काल मौके पर भेज कर जांच कराई गई। जांच में संचेती राईस वारासिवनी में  ट्रक क्रमांक-सीजी-04-जेडी-3147 में कस्टम मिलिंग का 242 क्विंटल 55 किलोग्राम चावल संदिग्ध  परिस्थितियों में पाया गया। जिस पर 05 जून को संचेती राईस मिल के प्रोपराईटर सौरभ संचेती, बोरगांव-छिंदवाड़ा एथेनाल प्‍लांट के प्रतिनिधि राहुल प्रताप एवं ट्रक चालक दुर्गेश शेन्द्रे  पर वारासिवनी थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(3), 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर के ठाकुर, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, सुश्री निहारिका अवस्थी, तहसीलदार वंदना कुशराम एवं नायब तहसीलदार सुरेश उपाध्याय द्वारा संचेती राईस मिल पहुंचकर ट्रक में पाये गये चावल की जांच की गई। जांच में ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेडी-3147 में 490 बोरियों में 242 क्विंटल 55 किलोग्राम सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। भारतीय खाद्य निगम के नवेगांव गोदाम से 03 जून को 03 ट्रकों को एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया गया था, जिसमें ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेडी-3147 भी शामिल था। इस ट्रक को दो अन्य ट्रकों के साथ बोरगांव-छिंदवाड़ा पहुंचना था, लेकिन यह ट्रक 03 जून की रात्रि में संचेती राईस मिल में खड़ा पाया गया। मौके पर मौजूद वाहन चालक से परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद टीम ने चावल सहित ट्रक को जप्त कर आगामी जांच तक पुलिस थाना वारासिवनी प्रभारी की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है।

जांच में पाया गया कि एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप द्वारा भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त चावल को स्थानीय राइस मिल में खपाकर छिंदवाड़ा स्थि‍त एथेनाल प्लांट में सस्ते दामों में चावल खरीदकर एथेनाल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा था।  जांच में पाया गया कि संचेती राईस मिल द्वारा धान की कस्‍टम मिलिंग के लिए 68 लाट का अनुबंध किया गया है और कस्टम मिलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट होता है कि ट्रक क्रमांक सीजी-04 जेडी-3147 में रखे चावल को रिसाईकिल कर कस्टम मिलिंग में जमा कराने के प्रयोजन से राईस मिल में लाया गया है।

जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर वारासिवनी की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री निहारिका अवस्थी  ने 05 जून को वारासिवनी थाने में एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप, संचेती राईस वारासिवनी के प्रोपराईटर सौरभ संचेती एवं ट्रक चालक दुर्गेश शेन्द्रे के विरूद्ध भारतीय न्या‍य संहिता -2023 की धारा 316(3), 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कराया है। इन तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध चावल की हेराफेरी एवं धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक द्वारा संचेती राईस मिल के विरूद्ध की गई शिकायत का निराकरण होने तक उनकी फर्म को कस्‍टम मिलिंग के धान प्रदाय एवं आरओ पर रोक लगा दी गई है। संचेती राईस मिल को धान की कस्‍टम मिलिंग के लिए 68 लॉट का आरओ जारी किये गए है। इसके विरूद्ध उनके द्वारा 68 लॉट धान का उठाव किया गया है और 56 लॉट का चावल जमा किया गया है। संचेती राईस मिल के प्रोप्राईटर को निर्देशित किया गया है कि कस्‍टम मिलिंग के शेष 12 लॉट का चावल तत्‍काल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में जमा कराये।  

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #minmpkrishi #foodsuppliesmp

#बालाघाट एफसीआई के 242 क्विंटल सीएमआर चावल की हेराफेरी का मामला संचेती राईस मिल वारासिवनी के प्रोपराईटर सौरभ संचेती एवं दो अन्य पर एफआईआर दर्ज एफसीआई गोदाम नवेगांव से बोरगांव-छिंदवाड़ा के एथेनाल प्लांट के लिए चावल लेकर निकले ट्रक के वारासिवनी स्थित संचेती राईस मिल परिसर में खड़ा होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम को तत्काल मौके पर भेज कर जांच कराई गई। जांच में संचेती राईस वारासिवनी में ट्रक क्रमांक-सीजी-04-जेडी-3147 में कस्टम मिलिंग का 242 क्विंटल 55 किलोग्राम चावल संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। जिस पर 05 जून को संचेती राईस मिल के प्रोपराईटर सौरभ संचेती, बोरगांव-छिंदवाड़ा एथेनाल प्‍लांट के प्रतिनिधि राहुल प्रताप एवं ट्रक चालक दुर्गेश शेन्द्रे पर वारासिवनी थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(3), 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर के ठाकुर, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, सुश्री निहारिका अवस्थी, तहसीलदार वंदना कुशराम एवं नायब तहसीलदार सुरेश उपाध्याय द्वारा संचेती राईस मिल पहुंचकर ट्रक में पाये गये चावल की जांच की गई। जांच में ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेडी-3147 में 490 बोरियों में 242 क्विंटल 55 किलोग्राम सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। भारतीय खाद्य निगम के नवेगांव गोदाम से 03 जून को 03 ट्रकों को एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के लिए रवाना किया गया था, जिसमें ट्रक क्रमांक सीजी-04-जेडी-3147 भी शामिल था। इस ट्रक को दो अन्य ट्रकों के साथ बोरगांव-छिंदवाड़ा पहुंचना था, लेकिन यह ट्रक 03 जून की रात्रि में संचेती राईस मिल में खड़ा पाया गया। मौके पर मौजूद वाहन चालक से परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद टीम ने चावल सहित ट्रक को जप्त कर आगामी जांच तक पुलिस थाना वारासिवनी प्रभारी की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है। जांच में पाया गया कि एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप द्वारा भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त चावल को स्थानीय राइस मिल में खपाकर छिंदवाड़ा स्थि‍त एथेनाल प्लांट में सस्ते दामों में चावल खरीदकर एथेनाल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि संचेती राईस मिल द्वारा धान की कस्‍टम मिलिंग के लिए 68 लाट का अनुबंध किया गया है और कस्टम मिलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट होता है कि ट्रक क्रमांक सीजी-04 जेडी-3147 में रखे चावल को रिसाईकिल कर कस्टम मिलिंग में जमा कराने के प्रयोजन से राईस मिल में लाया गया है। जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर वारासिवनी की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री निहारिका अवस्थी ने 05 जून को वारासिवनी थाने में एव्हीजे एग्रीको प्रायवेट लिमिटेड एथेनाल प्लांट बोरगांव, जिला छिंदवाड़ा के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप, संचेती राईस वारासिवनी के प्रोपराईटर सौरभ संचेती एवं ट्रक चालक दुर्गेश शेन्द्रे के विरूद्ध भारतीय न्या‍य संहिता -2023 की धारा 316(3), 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कराया है। इन तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध चावल की हेराफेरी एवं धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक द्वारा संचेती राईस मिल के विरूद्ध की गई शिकायत का निराकरण होने तक उनकी फर्म को कस्‍टम मिलिंग के धान प्रदाय एवं आरओ पर रोक लगा दी गई है। संचेती राईस मिल को धान की कस्‍टम मिलिंग के लिए 68 लॉट का आरओ जारी किये गए है। इसके विरूद्ध उनके द्वारा 68 लॉट धान का उठाव किया गया है और 56 लॉट का चावल जमा किया गया है। संचेती राईस मिल के प्रोप्राईटर को निर्देशित किया गया है कि कस्‍टम मिलिंग के शेष 12 लॉट का चावल तत्‍काल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में जमा कराये। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi #foodsuppliesmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

#बालाघाट
विश्व पर्यावरण दिवस पर किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला जेल परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर एवं जिला जेल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री सतीष शर्मा द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती माधुरी पटले सहित बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात जिला जेल परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री सतीष शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री राज पाण्डे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती निहारिका व्यास, जिला जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाल, जेल स्टाफ, कर्मचारीगण तथा विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य की दिशा में सार्थक संदेश दिया गया।

#WorldEnvironmentDay  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #jail_department #minlaw5

#बालाघाट विश्व पर्यावरण दिवस पर किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला जेल परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर एवं जिला जेल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेश कुमार प्राण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री सतीष शर्मा द्वारा किशोर न्याय बोर्ड परिसर में छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती माधुरी पटले सहित बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात जिला जेल परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री सतीष शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री राज पाण्डे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती निहारिका व्यास, जिला जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाल, जेल स्टाफ, कर्मचारीगण तथा विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य की दिशा में सार्थक संदेश दिया गया। #WorldEnvironmentDay #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #jail_department #minlaw5

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

#बालाघाट
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

कलेक्टर श्री मृणाल मीना  की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में 05 जून को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ,  सामाजिक न्याय विभाग की जिला समन्वयक सुश्री नुपूर झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लाभ वितरण पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।

 बैठक में कटंगी विधायक श्री गौरव पारधी ने मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से दिलाया जाए। सीएम दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह योजना दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है और इसका लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जिले की सभी तहसीलों में सर्वे कर पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों की पहचान करने कहा। जिससे आर्थिक सहायता के अभाव में उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

बैठक में आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान लांजी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक पुनर्वास, उपचार एवं सहायक उपकरणों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा के दौरान विधायक द्वय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर भव्य आयोजन करने कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ सामाजिक सहयोग भी प्राप्त होता है।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #socialwelfaremp

#बालाघाट सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में 05 जून को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, सामाजिक न्याय विभाग की जिला समन्वयक सुश्री नुपूर झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लाभ वितरण पर बैठक में विशेष जोर दिया गया। बैठक में कटंगी विधायक श्री गौरव पारधी ने मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से दिलाया जाए। सीएम दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह योजना दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है और इसका लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने जिले की सभी तहसीलों में सर्वे कर पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों की पहचान करने कहा। जिससे आर्थिक सहायता के अभाव में उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। बैठक में आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान लांजी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक पुनर्वास, उपचार एवं सहायक उपकरणों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा के दौरान विधायक द्वय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर पर भव्य आयोजन करने कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ सामाजिक सहयोग भी प्राप्त होता है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #socialwelfaremp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

#बालाघाट
विश्व पर्यावरण दिवस पर बालाघाट का प्रदेश में परचम
तीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले ने बढ़ाया गौरव
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, खनन परियोजनाओं, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थानों को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 05 जून को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस वर्ष बालाघाट जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि रही कि प्रदेश स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए 11 प्रमुख पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले की संस्थाओं को प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहीरवार भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया।
सबसे बड़ी उपलब्धि बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खापा स्थित विसाग बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली। प्रदेश की लगभग 3,000 से अधिक बड़ी औद्योगिक इकाइयों के बीच अति प्रदूषणकारी उद्योग (Highly Polluting Industry) श्रेणी में संचालित इस ग्रेन आधारित इथेनॉल संयंत्र को उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सर्वोत्तम पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रदेश का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल विसाग बायोफ्यूल्स के लिए बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह पुरुष्‍कार विसाग बायोफ्यूल्‍स के संचालक श्री अतुल वैद्य द्वारा प्राप्‍त किया गया।
इसी प्रकार खनन क्षेत्र में बालाघाट जिले की रमरमा खदान, जिसका संचालन ए.पी. त्रिवेदी एंड संस द्वारा किया जाता है, को भी पर्यावरणीय प्रबंधन और सतत खनन गतिविधियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ खदान के रूप में प्रथम पुरस्कार डायरेक्टर निश्चल त्रिवेदी और हर्ष त्रिवेदी को प्राप्त हुआ है। वहीं लघु उद्योग श्रेणी में बालाघाट जिले की केशर एग्रोटेक के संचालक रवि वैद्य एवं महेंद्र पारधी व अभिजीत तुरकर को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये सभी सम्मान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहीरवार द्वारा भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में हजारों संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच बालाघाट जिले की तीन संस्थाओं का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले की पर्यावरणीय जागरूकता, औद्योगिक उत्कृष्टता तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रदेश के कुल 11 पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले को मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने जिले का नाम पूरे मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

जिले के नागरिकों, उद्योग जगत एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बालाघाट के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के संतुलित मॉडल के रूप में बालाघाट की यह सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WorldEnvironmentDay

#बालाघाट विश्व पर्यावरण दिवस पर बालाघाट का प्रदेश में परचम तीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले ने बढ़ाया गौरव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, खनन परियोजनाओं, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थानों को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 05 जून को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस वर्ष बालाघाट जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि रही कि प्रदेश स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए 11 प्रमुख पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले की संस्थाओं को प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहीरवार भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि बालाघाट जिले के वारासिवनी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खापा स्थित विसाग बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को मिली। प्रदेश की लगभग 3,000 से अधिक बड़ी औद्योगिक इकाइयों के बीच अति प्रदूषणकारी उद्योग (Highly Polluting Industry) श्रेणी में संचालित इस ग्रेन आधारित इथेनॉल संयंत्र को उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सर्वोत्तम पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रदेश का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल विसाग बायोफ्यूल्स के लिए बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह पुरुष्‍कार विसाग बायोफ्यूल्‍स के संचालक श्री अतुल वैद्य द्वारा प्राप्‍त किया गया। इसी प्रकार खनन क्षेत्र में बालाघाट जिले की रमरमा खदान, जिसका संचालन ए.पी. त्रिवेदी एंड संस द्वारा किया जाता है, को भी पर्यावरणीय प्रबंधन और सतत खनन गतिविधियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ खदान के रूप में प्रथम पुरस्कार डायरेक्टर निश्चल त्रिवेदी और हर्ष त्रिवेदी को प्राप्त हुआ है। वहीं लघु उद्योग श्रेणी में बालाघाट जिले की केशर एग्रोटेक के संचालक रवि वैद्य एवं महेंद्र पारधी व अभिजीत तुरकर को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये सभी सम्मान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहीरवार द्वारा भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में हजारों संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच बालाघाट जिले की तीन संस्थाओं का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले की पर्यावरणीय जागरूकता, औद्योगिक उत्कृष्टता तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रदेश के कुल 11 पुरस्कारों में से 3 प्रथम पुरस्कार बालाघाट जिले को मिलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने जिले का नाम पूरे मध्य प्रदेश में गौरवान्वित किया है। जिले के नागरिकों, उद्योग जगत एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बालाघाट के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के संतुलित मॉडल के रूप में बालाघाट की यह सफलता प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WorldEnvironmentDay

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026