मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण ने सिटी ब्लॉक के अनंतराम पट्टी में अवैध प्लाटिंग पर की बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई
अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई। नगर मजिस्ट्रेट / सचिव मीरजापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण अविनाश सिंह ने बताया कि ग्राम/मौजा-अनन्तराम पट्टी स्थित आराजी सं0. 340, 341 व 342 तथा अन्य आस-पास के अन्य आराजियात पर काश्तकारों तथा अन्य अज्ञात सहयोगियों द्वारा लगभग 03 बीघे में बगैर ले-आउट मानचित्र स्वीकृत कराए एवं अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी।