जशपुर: जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक का सिर कुचलकर किया गया कत्ल, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जाम जूनवानी खारापारा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जशपुर पुलिस से गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुशील खलखो के रूप