विदिशा नगर: 42 साल बच्चों का भविष्य संवारा, अब अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे शिक्षक; 6 जुलाई से आमरण अनशन की चेतावनी
शिक्षा विभाग में 42 वर्षों तक सहायक शिक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. उमेश चंद्र गुप्ता अपने सेवानिवृत्ति संबंधी लंबित भुगतान को लेकर सत्याग्रह पर उतर आए हैं। उनका आरोप है कि रिटायरमेंट के छह माह बाद भी क्रमोन्नति, एरियर और अन्य देय लाभों का भुगतान नहीं किया गया। विरोध के अनोखे तरीके से उन्होंने बुधवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे।