महिदपुर: प्राथमिक विद्यालय मेंढकी के सहायक शिक्षक राजेंद्र कुमार गोयल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
शा.प्रा.वि. मेढकी के सहायक शिक्षक राजेन्द्र कुमार गोयल की सेवानिवृत्ति पर ग्राम भीमाखेड़ा में पटवारी एवं शिक्षकों के द्वारा भव्य विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पूर्व सेवानिवृत्ति पहलादसिंह चैहान और ब्रजकिशोर पाठक का भी विदाई समारोह में शाल श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर विभिन्न मित्र मंडली के द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए