सरोजनी नगर: कृष्णा नगर क्षेत्र में अस्पताल के स्टाफ ने पत्रकार के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे थाना कृष्णा नगर क्षेत्र अंतर्गत अपोलो हॉस्पिटल में खबर कवरेज करने गए एक पत्रकार को अस्पताल के स्टाफ द्वारा जमकर पीटा गया। तो इस दौरान बताया गया कि पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया। तो वही मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पीढ़ी द्वारा वायरल किया गया और इस मामले पर कार्यवाही की मांग की गई है।