रूपनगर: रूपनगढ़ कस्बे में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह, जोश और भव्यता के साथ मनाई गई
रूपनगढ़ कस्बे में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह, जोश और भव्यता के साथ मनाई गई। मंगलवार श्याम 7:00 बजे मिली जानकारी बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जागरूकता मिशन संस्थान के तत्वाधान में एक विशाल एवं आकर्षक रैली का आयोजन किया गया।